जबलपुर के पाटन विधायक के भोपाल स्थित बंगले में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नल की 12 टोटियां चोरी की थी

जबलपुर के पाटन विधायक के भोपाल स्थित बंगले में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नल की 12 टोटियां चोरी की थी

प्रेषित समय :17:04:51 PM / Mon, Nov 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर/भोपाल। राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई के बंगले से नल की 16 टोंटियां चोरी करने वाले आरोपी को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत की सभी टोंटियां बरामद कर ली हैं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है।
                                  पुलिस के अनुसार, बंगले के केयरटेकर द्वारका प्रसाद अहिरवार ने 9 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोपहर में कर्मचारी के बाहर जाने के दौरान आरोपी मुख्य गेट का ताला तोड़कर बंगले में घुसा और चार बाथरूम व किचन के नलों से 16 टोंटियां निकाल ले गया। कर्मचारी के लौटने पर चोरी का पता चला। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध अंकुर खेल मैदान के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर संतोष अहिरवार उर्फ झुमरू (30), निवासी टीटी नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास छिपाकर रखी गई सभी टोंटियां बरामद कर ली गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ भोपाल के तीन थानों में मारपीट, गाली-गलौच, धमकी, चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-