लग्जरी कार से की जा रही गांजा की तस्करी, रांझी पुलिस ने पकड़े दो अवैध कारोबारी

लग्जरी कार से की जा रही गांजा की तस्करी, रांझी पुलिस ने पकड़े दो अवैध कारोबारी

प्रेषित समय :17:28:55 PM / Mon, Nov 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रांझी पुलिस ने सियाज कार को रोककर दो तस्करों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि उक्त गांजा कहां से ला रहे थे, किसे सप्लाई करने जा रहे थे। 
                       पुलिस के अनुसार अमरकंटक और डिंडौरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध सियाज कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कार सवारों के चेहरे की रंगत उड़ गई। शक गहराते ही जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई! कार से गांजे के पैकेट बरामद हुए, जिनकी तौल करने पर कुल वजन 5 किलो 131 ग्राम अनुमानित कीमत 2,56,500 निकला। 
बस छूट गई थी, कार चालक ने सुनाई कहानी-
पूछताछ के दौरान कार चालक बालकिशन नागवंशी (36, निवासी पिपरिया, नर्मदापुरम) ने पुलिस को चकमा देने के लिए गढ़ी हुई कहानी सुनाई। उसने दावा किया कि वह पर्यटकों को अमरकंटक छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में डिंडौरी के पास दो युवकों—मनीष कुमार रजक (25) और आनंद श्रीवास (24, दोनों निवासी गोहलपुर, जबलपुर)—ने बस छूटने का बहाना बनाकर ?500 में जबलपुर तक लिफ्ट ली थी। हालांकि, पुलिस इस मनगढ़ंत कहानी के पीछे का असली सच उगलवाने में जुटी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकडऩे में क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेश मिश्रा के निर्देशन में एएसआई प्रशांत सोलंकी, अनिल पांडे, कपूर सिंह मरावी, रवींद्र डुडवा, मनीष जाटव सहित साइबर सेल और रांझी पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-