चंडीगढ़. दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत दी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है. बढ़े हुए डीए का नकद लाभ दिसंबर में मिलने वाले वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा.
8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को लाभ, 363 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा. नवंबर के वेतन बिल में बढ़ा हुआ डीए शामिल किया जाएगा, जबकि इसका भुगतान दिसंबर में होगा. पेंशनरों को भी दिसंबर में बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. सरकार पर इस फैसले से करीब 363 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा.
2022 में 28% था डीए, अब 53%
भगवंत मान ने कहा कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. मौजूदा सरकार के कार्यकाल में इसमें कुल 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. अब डीए की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है.
सितंबर में भी की गई थी 8% की बढ़ोतरी
इससे पहले सितंबर 2026 में पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद महंगाई भत्ते की दर 42 से बढ़कर 50 प्रतिशत हुई थी. अब 3 प्रतिशत की नई वृद्धि से कर्मचारियों और पेंशनरों को एक बार फिर राहत मिली है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

..jpg)