किसान को पता नहीं चला और खाते से कट गए 95 हजार रुपए

किसान को पता नहीं चला और खाते से कट गए 95 हजार रुपए

प्रेषित समय :15:38:36 PM / Wed, Nov 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी क्षेत्र निवासी किसान राजेश पटेल को पता नहीं चला और खाते से सायबर ठगों ने 95 हजार रुपए उड़ा लिए. खाते से रुपए निकलने के मैसेज आने पर किसान के होश उड़ गए, उन्होने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.  

बरगी के ग्राम समद पिपरिया के रहने वाले 40 वर्षीय किसान राजेश पटेल खेती-किसानी कर अपना परिवार चलाते हैं. उनका खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नारायणपुर तिलवारा शाखा में है, जिसका इस्तेमाल वे गूगल पे और फोन पे जैसे यूपीआई एप्स के जरिए करते हैं. राजेश खरीदारी के सिलसिले में गौर बाजार गए थे. उन्होंने सबसे पहले एक दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा और फोन पे के जरिए 2,100 रुपये का भुगतान किया. इसके बाद उन्होंने किराना सामान खरीदा और 5,000 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से ही किया.

सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. खाते में 95,000 रुपये कम थे, इन ट्रांजैक्शन्स का कोई भी अलर्ट या मैसेज उनके मोबाइल पर नहीं आया था. राजेश बचे हुए 64,600 रुपये बेटे के खाते में तथा 1,000 रुपये अपने साले दुर्गेश के खाते में ट्रांसफर कर दिए, अगले दिन जब वे बैंक पहुंचे और वहां के स्टेटमेंट की जांच कराई, बैंक अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनके खाते से 95,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे. किसी शातिर और अज्ञात साइबर ठग ने बड़ी चालाकी से उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-