जबलपुर में लग्जरी कार से हो रही स्मैक की तस्करी, बरगी रोड पर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

जबलपुर में लग्जरी कार से हो रही स्मैक की तस्करी, बरगी रोड पर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

प्रेषित समय :15:36:04 PM / Wed, Nov 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तिलवारा रोड पर पुलिस ने लग्जरी कार को रोककर दो तस्करों को पकड़ा है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से स्मैक बरामद की है. इसके अलावा बिक्री के 17 हजार रुपए भी जब्त किए है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि उक्त स्मैक कहां से लाए थे, किसे बेचने जा रहे थे.

इस संबंध में थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम जबलपुर-नागपुर रोड स्थित ग्राम जोधपुर पड़ाव के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी.

इसी दौरान चरगवां की तरफ से एक लाल रंग की ब्रेजा कार (एमपी 20 सीजी 0401) तेज गति से आती हुई दिखाई दी. पुलिस को देखते ही कार सवारों भागने लगे, संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए कार को घेराबंदी कर रोककर राहुल साहू 31 वर्ष, निवासी गोपाल मंदिर, गोहलपुर और विकास पटेल  30 वर्ष, निवासी गंज खमरिया, बोरिया, कटंगी को पकड़ा, दोनों की तलाशी लेने पर स्मैक, 17 हजार रुपए नगद व दो मोबाइल फोन जब्त किए.

गोटेगांव से तस्करी का कनेक्शन-

पकड़े गए आरोपियों से जब इतनी स्मैक मिलने के संबंध में पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे मादक पदार्थ गोटेगांव के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाए थे, जिसे जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में फुटकर दामों पर खपाने की योजना थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

इस पूरी सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देने में तिलवारा थाना और क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह धुर्वे, आरक्षक सुनील परवारी, प्रदीप झारिया, राजेश गुप्ता, शैलेन्द्र पाटकर, इंद्रकुमार सहित क्राइम ब्रांच के एएसआई प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मिश्रा, अजीत सिंह, रंजीत कुमार यादव, राजेश मात्रे और साइबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी व आरक्षक पवन डेहरिया की भूमिका अहम रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-