एम्बुलेंस के इंतजार में टूट रही थी महिला की सांसें, आखिर ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

एम्बुलेंस के इंतजार में टूट रही थी महिला की सांसें, आखिर ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

प्रेषित समय :18:03:03 PM / Tue, Nov 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सिहोरा स्थित ग्राम मकुरा में आज दोपहर एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. महिला की हालत जब तेजी से बिगडऩे लगी, तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन घुमाया, लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. आखिरकार, जब मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही महिला की सांसें उखडऩे लगीं, तो परिजनों ने ऑटो में बिठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया.

सिहोरा के ग्राम मकुरा में रहने वाली बबीता पति कमलेश चक्रवर्ती उम्र 30 वर्ष ने आज दोपहर तीन बजे के लगभग जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. अचानक महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए, पूछताछ करने पर जहरीली वस्तु का सेवन करना बताया. परिजनों ने बबीता को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को फोन किया, काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब एम्बुलेंस नहीं आई तो बबीता को आटो में बिठाकर सिहोरा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. डाक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए उपचार शुरु कर दिया है. डाक्टरों के अनुसार बबीता की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बबीता ने किन कारणों से जहर खाया है अभी तक पता नहीं चला है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-