फ्रांसिस जेवियर जोसफ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, आत्मदर्शन गॉस्पल सिंगर रियलिटी शो का भव्य समापन

फ्रांसिस जेवियर जोसफ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, आत्मदर्शन गॉस्पल सिंगर रियलिटी शो का भव्य समापन

प्रेषित समय :20:39:39 PM / Wed, Nov 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


नगर प्रतिनिधि ,जबलपुर। संस्कारधानी के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता फ्रांसिस जेवियर जोसफ को पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9 नवंबर 2026 को इंदौर के प्रेरणा सदन, आत्मदर्शन कैंपस में आयोजित आत्मदर्शन गॉस्पल सिंगर रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में प्रदान किया गया। क्रिश्चियन संगीत में योगदान के लिए सिस्टर पुष्पांजलि को भी यह सम्मान मिला।

                                              फ्रांसिस जेवियर जोसफ पिछले 35 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने मसीही लेखक संघ मध्यप्रदेश और यूनाइटेड क्रिश्चियन एजुकेशन फोरम सहित कई सामाजिक संगठनों की स्थापना में भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश ईसाई महासंघ की स्थापना और प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसके विस्तार में भी उनका योगदान रहा है। वे धर्म प्रांतीय पत्रिका संकल्प के प्रबंध संपादक का दायित्व भी निभा चुके हैं। ग्रैंड फिनाले में देश के 20 राज्यों से आए गायकों ने हिस्सा लिया। भोपाल के एंजेलो जेराल्ड प्रथम, आष्टा के नेवल सैमुअल द्वितीय और ओडिशा के सनशाइन तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें क्रमशः डेढ़ लाख, एक लाख और 75 हजार रुपये दिए गए। अन्य फाइनलिस्ट विनीता, क्रिस्टीना, एंजेल और गोदावरी को 25-25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। समारोह में  न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान, बिशप थॉमस मैथ्यू, बिशप चाको, फादर बिजू और फादर साइमन राज सहित करीब 350 अतिथि शामिल हुए। आत्म दर्शन के निदेशक फादर आनंद ने कहा कि ईश्वर की योजना पहचानने पर जीवन की चुनौतियां भी दिव्य मार्ग बन सकती हैं। आयोजन का उद्देश्य संगीत से युवाओं को जोड़ना और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करना और सद्भाव बढ़ाना है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-