बेटे पर हमला होते देख चीख पड़ी मां, घर में घुसकर बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार,

बेटे पर हमला होते देख चीख पड़ी मां, घर में घुसकर बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार,

प्रेषित समय :04:22:19 AM / Wed, Nov 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोसलपुर स्थित ग्राम मिढासन में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर मोहित कोल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बेटे मोहित पर हमला होते देख मां आशाबाई चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल मोहित को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी।  
                     पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसलपुर के ग्राम मिढ़ासन में रहने वाली आशाबाई कोल परिजनों के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। रात 12 बजे के लगभग घर के बाहर से नारियल प्रजापति और माईकल प्रजापति नामक बदमाशों ने उनके बड़े बेटे मोहित कोल का नाम लेकर गाली -गलौज शुरू कर दी। शोर-शराब सुनकर जब मोहित और उसका परिवार बाहर आया तो बदमाशों ने मोहित को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। मोहित जान बचाकर घर के अंदर आया तो हमलावर पीछा करते हुए आए और धारदार हथियार से मोहित पर ताबड़तोड़ वार किए। बेटे मोहित पर हमला होते देख मां सहित अन्य परिजनों में चीखपुकार मच गई। चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए और जातिगत रूप से अपमानित करते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद गांव वालों ने घायल मोहित को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को वारदात की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-