झारखंड: गुमला में हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

झारखंड: गुमला में हाथियों के झुंड ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

प्रेषित समय :17:07:14 PM / Thu, Nov 12th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

गुमला. झारखंड के गुमला जिले में जंगली हाथियों के झुंड के हमले में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना बसिया प्रखंड के सुकुरडा गांव की है. भोला सिंह अपने पिता धर्म सिंह के साथ मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया.

बताया गया कि हाथियों ने भोला सिंह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान उनके पिता धर्म सिंह ने जान बचाने के लिए एक पेड़ पर चढ़कर शरण ली. इसी वजह से वह हाथियों के हमले से सुरक्षित बच गए.

वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

घटना के बाद इलाके में जंगली हाथियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है. वन विभाग ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. विभाग ने लोगों को हाथियों के करीब नहीं जाने और उनके रास्ते में बाधा नहीं डालने की सलाह दी है.

जंगल और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-