जबलपुर. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में शनिवार सुबह काम के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. फैक्ट्री के ए-4 अनुभाग में प्रेस मशीन से वर्कपीस निकालते समय उसके बाएं हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई. घटना के बाद उसे फैक्ट्री अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया.
घटना सुबह करीब 10:08 बजे की है. घायल कर्मचारी की पहचान तेजभान शाह के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत हैं. बताया गया कि प्रेस मशीन से वर्कपीस निकालते समय उनके बाएं हाथ की अनामिका उंगली के नाखून वाले हिस्से में चोट लगी. घटना के तुरंत बाद उन्हें फैक्ट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद आवश्यक चिकित्सा के लिए शहर के एक निजी अस्पताल भेजा गया.
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि घायल कर्मचारी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. प्रबंधन उनके स्वास्थ्य और उपचार पर लगातार नजर रख रहा है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


