कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, 15 लाख का इनामी कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, 15 लाख का इनामी कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

प्रेषित समय :15:43:46 PM / Mon, Nov 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

कुलगाम. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए. इनमें संगठन का कमांडर लतीफ अहमद भट भी शामिल है. उस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था. कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान छठे दिन भी जारी है. इसी दौरान इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों आतंकी मारे गए.

सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर किया था हमला

जानकारी के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने कुलगाम के अखरान गांव में सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था. इस दौरान आतंकियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हमले के बाद आरोपी आतंकी मौके से फरार हो गए थे. इसके बाद से ही सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे थे.

पुलिसकर्मी और दो श्रमिकों की हत्या में था आरोपी

लतीफ अहमद भट नवंबर 2025 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. उस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था. बताया जाता है कि इसी साल जुलाई में अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक पुलिसकर्मी की हत्या में उसकी भूमिका थी. इसके अलावा कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या के मामले में भी वह आरोपी था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-