जबलपुर के मदनमहल में आरएसएस के खिलाफ दीवार पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी

जबलपुर के मदनमहल में आरएसएस के खिलाफ दीवार पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी

प्रेषित समय :16:21:41 PM / Mon, Nov 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मदनमहल स्थित एनएमटी की दीवार आज आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने से जाने से आक्रोश व्याप्त हो गया।  सुबह-सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इस शरारत पर पड़ी, इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई।
                                  मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बिना किसी देरी के नगर निगम के अमले को इस आपत्तिजनक दीवार लेखन की जानकारी दी। हालाकि, किसी भी तरह के तनाव या विवाद को टालने के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। नगर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सबसे पहले दीवार पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्दों पर 'सफेदा' पोता, उसके बाद लाल रंग से मुकम्मल पुताई करवाकर उस पूरी इबारत को हमेशा के लिए छिपा दिया गया। अब पुलिस इस पूरी घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए इसकी गहराई से छानबीन में जुट गई है। असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस कायराना हरकत के पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि शहर का माहौल बिगाडऩे की साजिश रचने वाले इन शरारती तत्वों को जल्द ही बेनकाब कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-