जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोहलपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की, फिर शारीरिक संबंध बनाए और अब धर्म बदलकर गौ-मांस खाने दबाव बना रहा है. इस आशय के आरोप लगाते हुए महिला ने शिकायत की है. महिला ने धर्मसेना की मदद से थाना गोहलपुर में शिकायत की है.
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने पहले खुद को हिंदू बताया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं. बाद में अपनी असली पहचान बताकर उस पर इस्लाम कबूलने और गोमांस खाने का दबाव बनाने लगा. महिला हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात जहांगीर से हुई थी. आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर खुद को हिंदू बताया. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां हो गईं.
इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बाद उसे युवक की असली पहचान और उसके मुस्लिम होने का पता चला. महिला ने बताया कि पहचान सामने आने के बाद युवक का व्यवहार बदल गया. वह उस पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा. यह भी आरोप है कि युवक ने उसे गोमांस खाने के लिए कहा. उसकी बात मानने से इनकार करने पर वह उसे प्रताडि़त करने लगा. गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे के मुताबिक, महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक ने किस तरह अपनी पहचान छिपाई थी. मामले में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

