रेल न्यूज: आधी रात को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में विजिलेंस की औचक जांच, 2 टीटीई की जांच

रेल न्यूज: आधी रात को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में विजिलेंस की औचक जांच, 2 टीटीई की जांच

प्रेषित समय :16:22:27 PM / Tue, Nov 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने बीती रात हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की अचानक जांच शुरू की और ट्रेन में तैनात 2 टीटीई की जांच की. वहीं यात्रियों की भी टिकट जांची गई. जांच में खास बात ये है कि दोनों टीटीई के पास कोई भी अनियमितता नहीं मिली. विजिलेंस की जांच से स्टाफ व यात्रियों में हड़कम्प मचा रहा.

बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बीती रात सागर से छूटने के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच शुरू की. ट्रेन ड्यूटी में तैनात जबलपुर के टिकट चैकिंग स्टाफ अमन शाह और राजेश मिश्रा की जांच की गई. जांच में दोनों कर्मचारियों के पास रेलवे का कैश व प्राइवेट कैश बराबर मिला.

कोई भी अतिरिक्त राशि नहीं मिली. तत्पश्चात कोच में मैन टु मैन जांच शुरू की गई. जिसमें ईएफटी ब्लाक करके बिना टिकट यात्रा कर रहे कुछ यात्री, जो बिना टीटीई को सूचित किये कोच में आकर सो गये थे, की डिफरेंस टिकट बनाई गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-