जबलपुर. तिलवारा थानान्तर्गत शाहनाला बिलोबोंग स्कूल के पास पिस्टल लेकर घूम अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है. बदमाश सौरभ झारिया ने पुलिस को देखते ही पिस्टल तानते हुए भाग की कोशिश भी की थी. पुलिस ने युवक के पास से पिस्टल व एक कारतूस जब्त किया है.
पुलिस के अनुसार महाराजपुर मंडला निवासी सौरभ झारिया उम्र 20 वर्ष वर्तमान में कौशल्या माय होम्स में रह रहा है. सौरभ झारिया आज शाहनाला बिलोबोंग स्कूल के समीप रोड किनारे अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहा था. इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पुलिस को देखते ही सौरभ ने पिस्टल तानते हुए भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच कर पिस्टल जब्त कर ली, जिसमें एक कारतूस लोड था. पुलिस ने सौरभ झारिया के खिलाफ धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी को पकडऩे में प्रधान आरक्षक संतोष झारिया, आर. देवा मिश्रा, कृपाराम झारिया की सराहनीय भूमिका रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

