मझौली विकासखंड में कृषि केंद्रों पर बिना प्रमाणपत्र गेहूं बीज मिला, विभाग ने नोटिस दिए, जांच के लिए बीज और खाद के 12 नमूने लिए

मझौली विकासखंड में कृषि केंद्रों पर बिना प्रमाणपत्र गेहूं बीज मिला, विभाग ने नोटिस दिए, जांच के लिए बीज और खाद के 12 नमूने लिए

प्रेषित समय :19:06:29 PM / Tue, Nov 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सिहोरा में कृषि विभाग ने आज शाम मझौली विकासखंड के खाद-बीज विक्रेताओं की जांच की. दो केंद्रों पर बिना प्रमाणपत्र गेहूं बीज मिलने और स्टॉक रजिस्टर अधूरे पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए.

अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा मनीषा पटेल और कृषि विस्तार अधिकारी जया पालीवाल ने शिव शक्ति कृषि केंद्र, किसान भवन केंद्र, मां सिद्धि विनायक एग्रो ट्रेडर्स, ओम कृषि केंद्र और डबल लॉक मझौली का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और दूसरे दस्तावेज जांचे. सभी केंद्रों पर मूल्य सूची लगी मिली. मां सिद्धि विनायक एग्रो ट्रेडर्स में ढ्ढस्नस््र कंपनी के गेहूं बीज का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट नहीं मिला. किसान भवन केंद्र में श्रीराम कंपनी के 10 और वर्धमान कंपनी के 4 बैग गेहूं बीज बिना प्रमाणपत्र रखे मिले. दोनों केंद्रों के स्टॉक रजिस्टर भी अधूरे पाए गए. दोनों विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी. गुणवत्ता जांच के लिए बीज के 5 और उर्वरक के 7 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जाएंगे. विभाग ने किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदने और पक्का बिल लेने की अपील की है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-