कुख्यात बदमाश पप्पू कंजा गिरफ्तार, जबलपुर में पुलिस-क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

कुख्यात बदमाश पप्पू कंजा गिरफ्तार, जबलपुर में पुलिस-क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

प्रेषित समय :18:30:33 PM / Tue, Nov 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश बालकिशन उर्फ पप्पू कंजा को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा. कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है.

यह शातिर बदमाश लार्डगंज थाने के एक एनडीपीएस एक्ट के गंभीर मामले में भी लंबे समय से फरार चल रहा था. थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने सनसनीखेज खुलासे करते हुए बताया कि बीते 9 नवंबर को पप्पू कंजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हर्षित अग्रवाल पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया था. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था. जैसे ही पुलिस को मुखबिर के जरिए उसके घर में छुपे होने की पुख्ता सूचना मिली, वैसे ही कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मिलकर ऐसी घेराबंदी की कि शातिर बदमाश को भागने का मौका तक नहीं मिला और उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-