जबलपुर. एमपी के जबलपुर में विजय नगर स्थित रॉयल क्राउन स्पा सेंटर में काम करने वाली एक मासूम 12वीं कक्षा की छात्रा ने स्पा संचालक आशुतोष पांडेय पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में पीडि़त छात्रा ने एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है.
छात्रा ने लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाए है कि पढ़ाई के साथ साथ जुलाई 2026 में एकता चौक स्थित इस स्पा सेंटर में नौकरी शुरू की थी. उसका आरोप है कि स्पा संचालक आशुतोष पांडेय ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. जब छात्रा ने इस गंदे खेल का विरोध किया, तो उसे डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया. छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराने पहुंची. वहां कुछ लोगों ने उस पर अपने बयान बदलने और जबरन समझौता करने का दबाव बनाया. हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने उसे घर से उठवाने और परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की खुली धमकियां दीं. फिलहाल, इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

