जबलपुर. एमपी के जबलपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ( एटीएस) ने आज दोपहर एक तीन संदिग्ध अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. फर्जी पासपोर्ट और वीजा के जरिए शहर में अवैध रूप से पनाह लेने के आरोप में पकड़े गए इन संदिग्धों की पहचान सुरक्षा कारणों से पूरी तरह गोपनीय रखी गई है. इस गिरफ्तारी के बाद शहर में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
आज एटीएस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों संदिग्धों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कम्प मच गया. स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के तुरंत बाद टीम ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने तीनों संदिग्धों को ्रञ्जस् की रिमांड पर सौंप दिया है, जिसके बाद अब उनसे बंद कमरे में गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि ये तीनों संदिग्ध लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के सहारे जबलपुर में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहे थे. गौरतलब है कि शहर में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 अफगानियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो शहर के छोटी ओमती से सटे इलाके में डेरा डाले हुए थे.
फिलहाल एटीएस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है. जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये संदिग्ध आखिर किस रास्ते और किन परिस्थितियों में भारतीय सीमा में दाखिल हुए और इन्हें स्थानीय स्तर पर फर्जी दस्तावेज व पनाह किसने मुहैया कराई. मामले की अंतरराष्ट्रीय कडिय़ों को खंगालने के लिए अफगानिस्तान दूतावास से भी संपर्क साधा जा रहा है. रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

