मदनमहल फ्लाई ओवर ब्रिज से हाई-वोल्टेज केबल काटकर ले गए चोर

मदनमहल फ्लाई ओवर ब्रिज से हाई-वोल्टेज केबल काटकर ले गए चोर

प्रेषित समय :18:22:55 PM / Thu, Nov 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस बार चोरों का निशाना मदनमहल रेलवे स्टेशन के ऊपर बना प्रतिष्ठित केबल फ्लाई ओवरब्रिज बना है. तड़के सुबह जब ब्रिज के निरीक्षण के लिए टीम पहुंची, तो वहां का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. ब्रिज से कीमती कॉपर केबल गायब थी और तार कटे पड़े थे. इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मदनमहल क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा, टाटा मोटर्स के पीछे स्थित राजुल अपार्टमेंट (एच ब्लॉक, 204) निवासी नीलापू आनंदा राव उम्र 37 वर्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फरियादी एनसीसी कंपनी में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5.15 बजे वे अपने स्टाफ के साथ केबल ब्रिज का नियमित निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान मदनमहल रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल ब्रिज के पास उन्हें केबल वायर कटा हुआ दिखाई दिया.

जब उन्होंने अपने स्टाफ से बारीकी से जांच कराई, तो चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ. चोरों ने बड़ी चालाकी और बेखौफी के साथ लगभग 37 मीटर लंबी 3-कोर, 4-स्क्वायर कॉपर केबल तथा करीब 10 मीटर लंबी 2-कोर, 4-स्क्वायर एमएम केबल काट ली और अपने साथ ले गए. चोरी गई इस केबल की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है. सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फरियादी की रिपोर्ट पर मदनमहल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सुराग जुटाए जा रहे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-