जबलपुर. मां नर्मदा की पावन धरा पर संत-महात्माओं के सानिध्य में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री कमलनाथ जी का 80वां जन्मदिन श्रद्धा, उल्लास और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
संतों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में स्वामी सुरेंद्र दास जी महाराज, स्वामी हरि ओम जी महाराज, साध्वी गौरी देवी एवं भागवत आचार्य जुगल कृष्ण शास्त्री जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। विशेष अतिथि के रूप में ठाकुर रामजीवन सिंह, कांग्रेस नेता प्रदीप चौक से विश्रांति सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विकास कार्यों को किया याद
आयोजन के अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विनोद सिसोदिया ने कहा कि कमलनाथ जी ने मध्य प्रदेश के विकास और विशेष रूप से छिंदवाड़ा के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्थापित कराईं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को नई दिशा दी। उनके प्रयासों से छिंदवाड़ा विकास के क्षेत्र में अग्रणी बना है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक नेता एवं नेत्रियों ने सहभागिता की। संतों के आशीर्वचन, धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के माध्यम से आयोजन में श्रद्धा, आत्मीयता और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

