बिजली की मांग में नया शिखर: मध्यप्रदेश में 19,958 मेगावाट की खपत, आपूर्ति भी शत-प्रतिशत

बिजली की मांग में नया शिखर: मध्यप्रदेश में 19,958 मेगावाट की खपत, आपूर्ति भी शत-प्रतिशत

प्रेषित समय :14:20:48 PM / Fri, Nov 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्यप्रदेश में बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. गुरुवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19,958 मेगावाट दर्ज की गई. खास बात यह रही कि बिजली की इस रिकॉर्ड मांग के बावजूद विद्युत कंपनियों ने शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की. यानी मांग के अनुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराई गई.

प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग ने इससे पहले दर्ज रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 जनवरी 2026 को प्रदेश में अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट दर्ज की गई थी. इसके मुकाबले इस बार मांग में 63 मेगावाट की वृद्धि हुई है.

इसी तरह मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (सीजेड डिस्कॉम) के कार्यक्षेत्र में भी बिजली की मांग ने नया शिखर छुआ. यहां अधिकतम मांग 6,370 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि पिछला रिकॉर्ड 14 जनवरी 2026 को 6,362 मेगावाट का था. इस तरह मध्य क्षेत्र में भी मांग में 8 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

प्रदेश और मध्य क्षेत्र, दोनों की अधिकतम बिजली मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. बढ़ती मांग के बीच शत-प्रतिशत आपूर्ति विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था के बेहतर समन्वय तथा कंपनियों की तैयारियों को दर्शाती है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-