जबलपुर की छात्रा की मैहर के यात्री निवास में मौत, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आई थी..!

 जबलपुर की छात्रा की मैहर के यात्री निवास में मौत, दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आई थी..!

प्रेषित समय :17:58:10 PM / Mon, Nov 23rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर । धर्मनगरी मैहर में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए जबलपुर से दोस्तों के साथ मैहर पहुंची एक युवती की यात्री निवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से जुड़े कुछ बेहद चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैंए जिसमें युवक अचेत अवस्था में छात्रा को अपनी बाहों में उठाकर कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
                         कोतवाली थाना क्षेत्र के देवीजी रोड स्थित आस्था यात्री निवास में यह पूरा घटनाक्रम हुआ। जानकारी के मुताबिक जबलपुर की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा अपनी दो सहेलियों और चार दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने मैहर आई थी। सभी सोमवार तड़के करीब 3 बजे यात्री निवास पहुंचे और वहां तीन कमरे बुक किए। लेकिन पहुंचने के महज एक घंटे बाद ही सुबह करीब 4 बजे एक कमरे में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री निवास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों ने इस मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक छात्रा को बेसुध हालत में अपनी बाहों में उठाकर कमरे से बाहर निकाल रहा है, जबकि रिसेप्शन के पास दो युवक उसे संभालते हुए बाहर ले जाते दिख रहे हैं। आनन-फानन में दोस्त उसे मैहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में शव ले जाने पर हंगामा-
छात्रा की मौत की खबर लगते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। साथ आए दोस्त बिना पुलिस कार्रवाई के ही छात्रा का शव वापस जबलपुर ले जाने की जिद करने लगेए जिसे लेकर अस्पताल में विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस के आने तक शव सौंपने से साफ इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवाया। पुलिस ने तत्काल आस्था यात्री निवास पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाने के लिए होटल का क्टत् जब्त कर लिया है। फिलहाल मौत के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतका के साथ आए सभी छह दोस्तों से गहन पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-