सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, नवरात्र में परिजन गए थे गांव

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, नवरात्र में परिजन गए थे गांव

प्रेषित समय :18:49:12 PM / Sun, Oct 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मझौली में रहने वाले किसान के शशि शंकर तिवारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब परिवार गांव में पूजा-अर्चना करने गया था. चोरों ने अलमारी का लॉकर खंगाला और 70 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और कीमती साडिय़ों पर हाथ साफ किया है.

पुलिस के मुताबिक, पीडि़त किसान शशि शंकर तिवारी अपने परिवार के साथ अष्टमी पूजा मनाने पैतृक गांव गए हुए थे. घर सूना था और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ था. शातिर चोरों को शायद इस बात की पूरी खबर थी कि परिवार घर पर नहीं है.

उन्होंने मौका पाकर ताला तोड़ा और बेखौफ होकर घर के भीतर दाखिल हो गए. चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर 70,000 रुपए नकद, सोने के गहने: मंगलसूत्र, झुमकी और अंगूठी, चांदी के गहने: चांदी की पायल,साडिय़ां चोरी कर ली.

आज सुबह जब परिवार वापस लौटा और घर के ताले टूटे देखे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था. तत्काल इसकी सूचना मझौली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-