जबलपुर में घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखे, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मचा हड़कम्प

जबलपुर में घनी आबादी के बीच बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखे, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मचा हड़कम्प

प्रेषित समय :16:17:18 PM / Thu, Nov 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में घनी आबादी वाले रहवासी इलाकों में बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के बेखौफ होकर अवैध रूप से पटाखों की दुकानें सजाने वाले चार बड़े तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा है. सबसे हैरानी की बात यह है कि ये लोग किसी सुरक्षित गोदाम में नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच घरों और दुकानों के पास विस्फोटक सामान खुलेआम बेच रहे थे. पुलिस की इस ताबड़तोड़ और सनसनीखेज कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

गढ़ा का काजी मोहल्ला-

काजी मोहल्ला गढ़ा में अब्दुल रहमान नामक शख्स अपनी अवैध दुकान सजाकर पटाखे बेच रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी तो हड़कम्प मच गया. पुलिस ने यहां से 4 पैकेट छोटे बुलेट बम, 7 पैकेट डबल आवाज वाले बम, 1 लड़ी लच्छी बम, 25 पैकेट छोटे लक्ष्मी बम, अनारदाना, फुलझड़ी, मुर्गा छाप पटाखे, चकरी और रॉकेट सहित कुल 1,800 रुपये के खतरनाक पटाखे बरामद किए गए. जिला दंडाधिकारी के आदेशों का सरेआम उल्लंघन करने पर आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ धारा 223(बी), 288 बीएनएस और 8/9 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत संगीन मामला दर्ज किया गया है.

गढ़ा अरिहंत बुक डिपो के पास मिला पाइप बमों का जखीरा-

इसी तरह गढ़ा में अरिहंत बुक डिपो के पास एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस ने आगम जैन उम्र 19 वर्ष, निवासी इंदिरा गांधी वार्ड को दबोच लिया, जो धड़ल्ले से अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था. उसके कब्जे से दो बड़ी पेटियों में कुल 1,000 खतरनाक पाइप बम बरामद किए गए.

गुरंदी बाजार-

बेलबाग क्षेत्र के छावड़ा अस्पताल तिराहा गुरंदी बाजार में विनय सोनकर निवासी भरतीपुर रंग और गुलाल की आड़ में छिपकर अवैध पटाखा बेच रहा था. पुलिस ने छापा मारकर 20 पैकेट लियोपार्ड किंग माचिस बम जब्त किए और उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया.

लार्डगंज के सर्वोदय नगर में दबिश-

वहीं, थाना लॉर्डगंज क्षेत्र में सर्वोदय नगर ट्रांसफॉर्मर के पास वासु चिकन शॉप के सामने सरेआम रहवासी इलाके में बिना किसी डर के पटाखे बेचे जा रहे थे. मौके पर पकड़े गए एम. श्रीनिवास उर्फ वासु (निवासी सर्वोदय नगर) के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला. उसके कब्जे से म्यूजिक बम और क्रेकर समेत विभिन्न प्रकार के कुल 221 पैकेट विस्फोटक बरामद किए गए.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-