जबलपुर. शहर में एआईएमआईएम को झटका देते हुए पार्टी से जुड़े करीब 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. दिलशाद आलम के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुस्ताक अहमद, इमरान शेख, सुल्तान खान, मोहम्मद इरशाद और शेख गुफरान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं. नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें रितेश गुप्ता, समर्थ अवस्थी, अशरफ मंसूरी, आरिफ बेग, मसूद नबी, हासिम खान, रंजीत ठाकुर, अन्नू यादव, जितेंद्र यादव और इमरान हुसैन प्रमुख रूप से शामिल थे.
संविधान और सामाजिक सद्भाव को लेकर कही बात
सदस्यता कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के मूल्यों की रक्षा, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नए सदस्यों को संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर देने की बात भी कही. साथ ही शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को वार्ड व बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया.
जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का ऐलान
कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शहर की बुनियादी समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे. उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करने और वार्ड स्तर पर लोगों से सीधा संपर्क बढ़ाने की बात कही. आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने की योजना भी जताई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


