एमपी में 17 शहरों का तापमान 15 डिग्री से नीचे गिरा, पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे जबलपुर, भोपाल,

एमपी में 17 शहरों का तापमान 15 डिग्री से नीचे गिरा, पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे जबलपुर, भोपाल,

प्रेषित समय :06:07:19 AM / Wed, Nov 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं जबलपुर व भोपाल प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंडे क्षेत्र पचमढ़ी से भी सर्द हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
                                गौरतलब है कि दिवाली के बाद प्रदेश की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। भोपाल और उज्जैन में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है। ऐसा पांच साल में तीसरी बार हुआ है। जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, देवास, मंडीदीप, सिंगरौली, पीथमपुर, कटनी समेत अन्य शहरों में भी एक्यूआई बढ़ा है। ऐसे में रात 8 बजे के बाद ही शहरों में धुंध छा जाती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अमरकंटक और करौंदी सबसे ठंडे बने हुए हैं। बीती रात अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में 11.3 डिग्री, दमोह में 12 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 12.3 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 12.8 डिग्री रहा। वहीं, भोपाल, जबलपुर-छिंदवाड़ा में 13 डिग्री, पचमढ़ी में 13.2 डिग्री, उमरिया में 13.4 डिग्री, मंडला-नौगांव में 13.6 डिग्री, रीवा में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री, खजुराहो में 14.4 डिग्री और सीधी में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाकी शहरों में तापमान 15 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने बताया, प्रदेश में 4 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-