जबलपुर के डीआरएम कमल कुमार तलरेजा का तबादला, गुनिंदर सिंह नारंग होंगे नये मंडल रेल प्रबंधक

जबलपुर के डीआरएम कमल कुमार तलरेजा का तबादला, गुनिंदर सिंह नारंग होंगे नये मंडल रेल प्रबंधक

प्रेषित समय :22:36:15 PM / Fri, Nov 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल को नया मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मिलने जा रहा है. रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की स्वीकृति से श्री गुनिंदर सिंह नारंग को जबलपुर मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया है. वे श्री कमल कुमार तलरेजा, आईआरएसई का स्थान लेंगे.

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, श्री गुनिंदर सिंह नारंग, नार्थ फ्रंटियर (एनएफ) रेलवे में एचएजी/आईआरएसएमई/पीएलडब्ल्यू में पदस्थ का तबादला कर उन्हें पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल का मंडल रेल प्रबंधक के पद पर नियुक्त किया है. वहीं जबलपुर में डीआरएम कमल कुमार तलरेजा की पोस्टिंग अभी नहीं की की गई है. उनकी नियुुक्ति कहां की जानी है, इसका आदेश बाद में जारी किया जायेगा.

श्री नारंग की नियुक्ति पर उन्हें वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं. यूनियन ने उम्मीद जताई गई है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से जबलपुर रेल मंडल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. उनके कार्यकाल में रेल अधोसंरचना के विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल सेवाओं में सुधार को गति मिलने की अपेक्षा है. इसके साथ ही रेल कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने तथा उनकी समस्याओं और लंबित मुद्दों के निराकरण के लिए प्रभावी पहल किए जाने की भी उम्मीद जताई गई है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-