चंद्रबाबू नायडू को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका तो फर्श पर बैठ गए, बोले अधिकारी, कार्यक्रम टाल दीजिए

चंद्रबाबू नायडू को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका तो फर्श पर बैठ गए, बोले अधिकारी, कार्यक्रम टाल दीजिए

प्रेषित समय :17:07:55 PM / Mon, Mar 1st, 2021

तिरुपति. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया. नायडू उस वक्त चित्तूर जिले में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया. पुलिस का कहना है कि नायडू के वहां जाने से निकाय चुनाव प्रभावित होने की आशंका थी. इस दौरान एयरपोर्ट पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

पूर्व सीएम पुलिस से इस मसले पर बहस करते दिखे और और आगे न जाने दिए जाने पर वहीं फर्श पर बैठ गए. इस दौरान पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी भी उनके पास बैठ गए और हाथ जोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री से विनती की कि वह अपने कार्यक्रम को टाल दें. दरअसल चित्तूर जिले में टीडीपी अध्यक्ष पुलिवर्थी वेंकटमणि प्रसाद ने प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था, जिसमें नायडू के शामिल होने की भी बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी.

निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

चित्तूर में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन के आयोजन की योजना बनाई गई थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कोविड-19 को लेकर बनाए गए नियमों के तहत अधिक संख्या में लोगों के जमावड़े की अनुमति नहीं है. स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है. यह सिर्फ एक चुनाव प्रचार नहीं है, बल्कि इस कार्यक्रम की प्रकृति के उग्र होने की संभावना है, ऐसे में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती.

पुलिस की यह दलील

चंद्रबाबू नायडू को रोकने के बाद पुलिस ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार की वजह से कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है. इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूर्व सीएम को हिरासत में ले लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यूपी के अलीगढ़ में खेत में मिला लड़की का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

संत रविदास की मूर्ति टूटने से भड़का आक्रोश, मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

जबलपुर में माढ़ोताल थानाप्रभारी के खास पुलिस कर्मी लाइन अटैच, जमकर कर रहे थे वसूली

बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस और शराब तस्करों के बीच गोलीबारी, दरोगा की मौत

करोड़पति बनने पुलिस आरक्षक ने बना ली शिकारियों की गैंग, पैंगोलिन के साथ पकड़ा गया

जबलपुर पुलिस ने पकड़े शातिर नकबजन, इस क्षेत्र के लोग सो पाएगे चैन की नींद

Leave a Reply