जॉन अब्राहम की अलमारी हुई खाली? बदन ढकने को लिया तकिये का सहारा

जॉन अब्राहम की अलमारी हुई खाली? बदन ढकने को लिया तकिये का सहारा

प्रेषित समय :10:57:10 AM / Wed, Mar 3rd, 2021

एक्टर जॉन अब्राहम अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिटनेस और जिम बॉडी के काफी दीवाने हैं। उनका जिम लुक और रूटीन लोग खूब पसंद करते हैं। जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट की है, जिस पर सभी का ध्यान जा रहा है। लोग जॉन की फोटो पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

दरअसल, जॉन ने अपनी एक फोटो शेयर की है। वे इस फोटो में बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। वे सोफे पर बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने अपनी जांघ पर एक तकिया रखी है। फोटो देख के लग रहा है कि ये किसी फिल्म के सेट की है और वो ड्रेसिंग वैन में अपने कपड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

जॉन ने फोटो को मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'वार्डरोब का इंतजार कर रहा हूं। हैशटैग सेट लाइफ।' जॉन की इस फोटो को देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे और उनकी फोटो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। अब तक जॉन की इस फोटो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

एक फैन ने फोटो पर कमेंट कर कहा कि क्या दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं एक दूसरे फैन ने कहा, 'जॉन, आप धरती पर सबसे हॉटेस्ट आदमी हो।' वहीं कई लोगों ने इमोजी बना कर अपना प्यार एक्टर के लिए जाहिर किया है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कंगना रनौत ने किया पैरेंट्स के घर का मेकओवर, वायरल हुई तस्वीरें

यामी गौतम को याद आया हिट एंड रन' हादसा

ब्लैक हाई थाई स्लिट गाउन में जान्हवी कपूर ने ढाया कहर

फिर असफल रहे सलमान, परमवीर के मालिक ने ठुकराया 2 करोड़ का ऑफर

सलमान खान के साथ फिर नजर आएंगी कैटरीना कैफ

अभिनेता सलमान खान ने काला हिरण शिकार प्रकरण में झूठा शपथपत्र दिया, 18 साल बाद बोले-गलती हो गई माफ कर दो, फैसला 11 को

राहुल-रुबीना की होगी टक्कर, सलमान के साथ राखी लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का

Leave a Reply