बेतिया. बिहार के बेतिया में एक अजीबो-गरीब घटना घटी है. दूल्हे को देख दुल्हन मंडप से शादी से इंकार करते हुए भाग गई. घटना नौतन थाना क्षेत्र की शंकहिया माई स्थान की है. यहां बगही मुशही के युवक की शादी तध्वानंदपुर की लड़की के साथ होना था. बारात नियत समय पर पहुंच गई लेकिन मंडप में जैसे ही दूल्हा का प्रवेश हुआ दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया.
दुल्हन ने आरोप लगाया की जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी ये दूल्हा वह नहीं है. लड़की को व्हाट्सएप पर दूल्हे की तस्वीर दिखाई गई थी. वहीं, लड़की ने शादी से इनकार किया तो दोनों पक्षों ने मनाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन लड़की नहीं मानी. इसी बीच, दोनों पक्षो के बीच हाथापाई होने लगी और लड़की मौके की नजाकत को देखते हुए मंडप से फरार हो गई. उसके बाद दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई और बरात बैरंग लौट गई.
जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना के तद्यवानंदपुर की लड़की की शादी बगही मुसही टोला के युवक से तय हुई थी. शादी सनकहिया माई स्थान पर होने वाली थी. दोनों पक्षों ने पूरी तैयारी कर ली थी. परिजनों व नात रिश्तेदारों के साथ दुल्हन मंदिर में पहुंच गई थी. नियत समय पर बारात आ गई. साथ ही शादी के पूर्व के सारे रस्म हंसी-खुशी से पूरे कर लिए गए. लेकिन शादी के लिए जब मंडप में दुल्हा पहुंचा तो उसे देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया.
सनकहिया माई स्थान मंदिर के पुजारी अनुरूद्ध पांडेय ने बताया कि दुल्हा को देखकर दुल्हन शादी से इंकार कर दी थी. परिजनों के समझाने का भी असर नहीं पड़ा. हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है. बता दें कि लड़की बैरिया थाना के तदवानंदपुर गांव की थी. लड़की के पिता वीरेंद्र चौधरी ने कहा, 'मेरे लड़की को लड़का पसंद नहीं आने पर लड़की मंडप छोड़ कर चली गई.
वहीं, शादी करने आए बगही मुसही निवासी दुल्हा अनील कुमार चौधरी के पिता नथु चौधरी ने बताया कि पहले से तय समय के अनुसार, बुधवार को सभी रिश्तेदारों के साथ शंकहीया माई स्थान पर आए जहां लड़की ने शादी से इंकार कर दिया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-बिहार: इंटर के रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीनों संकाय में किया टॉप
तेजस्वी यादव ने किया 26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान, अधिकारियों को दी चेतावनी
बिहार: तेजस्वी यादव का संकल्प, कहा- माफी मांगे सीएम नहीं तो 5 साल सदन का बॉयकॉट
बिहार विधानसभा में हंगामे के दौरान पूर्व मंत्री अनिता देवी के साथ दुर्व्यवहार
बिहार विधानसभा में विपक्ष ने किया बवाल, सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई में कई विधायक घायल
बिहार : भाई को पंचायत चुनाव लड़वाने के लिए दोस्तों संग लूट लिया बैंक, हो गये गिरफ्तार
बिहार के दरभंगा में स्कूल में फैले करंट से एक मौत, 9 गंभीर, घायल कई छात्रों की स्थिति गंभीर
बिहार के छपरा में छुट्टी पर गांव आये दरोगा की हत्या, खेत में मिला शव
Leave a Reply