अरब सागर में इजरायल के शिप पर मिसाइल हमला, भारत आ रहा था शिप

अरब सागर में इजरायल के शिप पर मिसाइल हमला, भारत आ रहा था शिप

प्रेषित समय :07:42:54 AM / Sat, Mar 27th, 2021

तेल अवीव। अरब सागर में तंजानिया से भारत आ रहे इजरायल के एक शिप पर मिसाइल से हमला हुआ है। आरोप है कि इस मिसाइल को ईरानी सेना ने दागा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गुरुवार को हुए इस मिसाइल के हमले में जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। इजरायल के रक्षा सूत्रों के अनुसार इस हमले में शिप पर सवार कोई क्रू भी घायल नहीं हुआ है। जहाज को धीरे-धीरे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर लाया जा रहा है।

इजरायली कंपनी के पास जहाज का स्वामित्व

लाइबेरिया के झंडे वाले इस जहाज का स्वामित्व इजरायल के हाइफा में स्थित एक कंपनी एक्सटी मैनेजमेंट के पास है। समुद्री सुरक्षा कंपनी ड्रायड ग्लोबल ने कहा कि उसे संदेह है कि जिस जहाज पर हमला हुआ है उसका नाम कंटेनर शिप एमटी लोरी है। हमले का शिकार हुई इस शिप को धीरे-धीरे मुंद्रा पोर्ट पर लाया जा रहा है।

जांच में जुटी इजरायली एजेंसियां

हमले के बाद अभी तक इस शिप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने कोई भी बयान नहीं जारी किया है। इजरायली सुरक्षा अधिकारी इस घटना के संभावित प्रभावों की जांच कर रहे हैं। वे अनुमान लगा रहे हैं कि क्या ईरान इजरायल के और भी जहाजों पर हमले की योजना तो नहीं बना रहा है। खुद पीएम नेतन्याहू पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हु  / ए हैं।

पहले भी इजरायली शिप पर हो चुका है हमला

इससे पहले भी 25 फरवरी की रात को ईरान ने ओमान की खाड़ी में एक दूसरे इजरायली जहाज एमवी हेलिओस रे पर हमला किया था। इससे जहाज में एक बड़ा सा छेद हो गया था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार बताया था। नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान इजरायल का सबसे बड़ा दुश्मन है। मैं इसे रोकना चाहता हूं। हम इसे पूरे क्षेत्र में निशाना बना रहे हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यूएई की राजधानी रियाद में तेल प्रतिष्ठान पर ड्रोन हमला, कोई नुकसान नहीं

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जताई आशंका, बड़ा हमला कर सकता है चीन

अमेरिका के शिकागो में भारत की जय-जय, CAA और मानवाधिकारों पर आलोचना वाला प्रस्ताव गिरा

स्वेज नहर में फंसा विशाल कंटेनर जहाज, पूरा क्रू भारतीय, कंपनी ने कहा- सभी 25 सदस्य सुरक्षित

अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन के सर्जन जनरल बने भारतीय मूल के विवेक मूर्ति

Leave a Reply