नंदीग्राम. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पत्रकारों पर हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के काफिले के पीछे चल रही मीडिया की गाडिय़ों पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके. पत्थरबाजी के कारण मीडिया कर्मियों को भी चोटें लगी हैं. यह हमला शतंगाबाड़ी के पास हुआ है.
बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी शभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में हर पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं और उनको साथ में मीडिया भी कवर कर रहा है, ऐसे ही एक पोलिंग बूथ से जब शुभेंदु अधिकारी निकले तो उनके काफिले के पीछे मीडिया की गाडिय़ां भी थी.
इस दौरान शुभेंदु अधिकारी के काफिले के पीछे चल रही मीडिया की गाड़ी पर पत्थरबाजी की गइ जिसमें मीडिया कर्मी घायल हो गए. पत्थरबाजों ने मीडिया की गाड़ी के ऊपर पत्थर और ईंटें फेंकना शुरू कर दिए, पत्थरबाजी में गाड़ी के सीशे टूटे हैं और अंदर बैठे लोगों को चोटें आई हैं.
शुभेंदु अधिकारी और मीडिया पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के निर्दोष लोगों पर फेंका गया एक एक पत्थर से तृणमूल कांग्रेस की अराजकता को बाहर करने के लिए रास्ता तैयार करने में किया जाएगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-बंगाल चुनाव: आज शाम थम जायेगा दूसरे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार, नंदीग्राम पर सबकी नजर
नंदीग्राम में ममता बनर्जी के साथ जो हुआ वो एक हादसा था, हमला नहीं : चुनाव आयोग
नंदीग्राम हादसा: शुरुआती जांच में हुआ खुलासा, हमला नहीं संभवत: दुर्घटना में घायल हुईं ममता बनर्जी
बंगाल चुनाव: शिव मंदिर में जलाभिषेक के बाद ममता बैनर्जी ने नंदीग्राम में भरा नामांकन
Leave a Reply