आज का दिनः मंगलवार 20 अप्रैल 2021, कोरोना जैसी रहस्यमय बीमारियों से रक्षार्थ देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए!

आज का दिनः मंगलवार 20 अप्रैल 2021, कोरोना जैसी रहस्यमय बीमारियों से रक्षार्थ देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए!

प्रेषित समय :20:48:56 PM / Mon, Apr 19th, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी

* देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप महागौरी है।

* नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है।

* यह भोलेनाथ की अर्धांगिनी हैं जिन्होंने कठोर तपस्या के बाद शिवजी को अपने पति के रूप में प्राप्त किया था।

* देवी महागौरी की चार भुजाएं है जिनमें से उनके दो हाथों में डमरू और त्रिशूल हैं और शेष दो हाथ- अभय और वर मुद्रा में हैं।

* देवी महागौरी की पूजा-अर्चना से राहु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होती है।

* जिन श्रद्धालुओं की राहु की दशा-अंतर्दशा चल रही हो उन्हें देवी महागौरी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

* जिनका पढ़ाई में मन नहीं लगता हो उन्हें भी देवी महागौरी की उपासना करनी चाहिए।

* संतान के गौरवर्ण, रूप-सौन्दर्य-वैभव प्राप्ति के लिए श्रद्धालुओं को देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए।

* जिन श्रद्धालुओं को रहस्यमय बीमारियों एवं अज्ञात शत्रुओं से भय हो उन्हें देवी महागौरी की रक्षार्थ आराधना करनी चाहिए।

* देवी की इस मंत्र से पूजा-अर्चना करें... ॐ देवी महागौर्यै नम:॥  

- आज का राशिफल -  

मेष राशिः  आज आर्थिक तथा संतान के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपका दिन सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ बीत सकता है। मित्रों के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा। यदि इस समय परीक्षा हो तो स्वयं का ध्यान अध्ययन में लगाएं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरते।

वृष राशिः  आज नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिल सकता है। आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशिः  आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है या पैतृक संपत्ति की समस्याएं हो सकती हैं। मशीनरी पर खर्च होगा और मानसिक चिंता अधिक रहेगी।  स्वास्थ्य खराब रह सकता है। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न रहने की संभावना है।

कर्क राशिः  आज दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद बढ़ सकते हैं। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। किसी भी समय आपकी प्रगति भ्रामक भी साबित हो सकती है। आज के दिन आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रह सकते हैं। अनैतिक कामों के विचारों और वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशिः  आज का दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में व्यतीत करेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगे लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढुढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह आर्थिक उन्नति देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिः   आपको लाभ हो सकता है। मित्रों की तरफ से झुकाव में कमी रहेगी। खाने में भारी खुराक के कारण पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नया उद्यम करने का मन हो सकता है। प्रेम संबंध में दिक्कत आ सकती है। निवेश से संबंधित कोई निर्णय बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। आज परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशिः  आज  आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। समय बितने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी प्रतिकूलता हो सकती है। शरीर में गर्मी का प्रकोप हो सकता है। त्वचा में इंफेक्शन हो सकता है।

वृश्चिक राशिः   आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। अधिक परिश्रम न करें इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी।

धनु राशिः   आज आपको शत्रु परेशान कर सकते हैं। सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न नौकरी में कोई पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी सामान की खरीदारी के लिए समय उत्तम है। स्त्री सुख मिलेगा, शुभ प्रसंग की शुरुआत होगी। आंखों का विशेष ख्याल रखें।

मकर राशिः   आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी। नई कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। आज के दिन आपको अपने अटके हुए काम पूरा कराने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। एक साथ कई सारे काम हाथ में लेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिः   आज का दिन शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करें

। खर्च बढ़ेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ संघर्ष हो सकता है, इसलिए बचें।

मीन राशिः   आज  थोड़े समय में लाभ लेने का लालच न करें। पूंजी निवेश में विशेष ध्यान रखें। आज आपके मन में एकाग्रता की कमी हो सकती है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आज का दिन आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी।

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

मंगलवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा                  रात्रि का चौघडिय़ा

पहला- रोग                             पहला- काल

दूसरा- उद्वेग                           दूसरा- लाभ

तीसरा- चर                            तीसरा- उद्वेग

चौथा- लाभ                             चौथा- शुभ

पांचवां- अमृत                       पांचवां- अमृत

छठा- काल                             छठा- चर

सातवां- शुभ                          सातवां- रोग

आठवां- रोग                           आठवां- काल

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है।

* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें।

* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें।

* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है।

* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं।

* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

पंचांग

मंगलवार, 20 अप्रैल, 2021

मासिक दुर्गाष्टमी

शक सम्वत 1943   प्लव

विक्रम सम्वत 2078

काली सम्वत 5123

दिन काल 12:58:25

मास चैत्र

तिथि अष्टमी - 24:45:01 तक

नक्षत्र पुनर्वसु - 06:52:55 तक

करण विष्टि - 12:30:00 तक, बव - 24:45:01 तक

पक्ष शुक्ल

योग धृति - 19:42:31 तक

सूर्योदय 05:51:09

सूर्यास्त 18:49:33

चन्द्र राशि कर्क

चन्द्रोदय 11:43:00

चन्द्रास्त 26:00:00

ऋतु ग्रीष्म

अग्निवास पृथ्वी - 12:43 ए एम, अप्रैल 21 तक ,आकाश

भद्रावास मृत्यु - 12:28 पी एम तक

दिशा शूल उत्तर

चन्द्र वास उत्तर

राहु वास पश्चिम

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आज का दिन, रविवार, 18 अप्रैल, 2021, प्रतियोगी परीक्षा, कामयाबी, देवी कात्यायनी पूजा

आज का दिनः शुक्रवार 16 अप्रैल 2021, पद-प्रतिष्ठा के लिए करें देवी कूष्मांडा की आराधना!

आज का दिनः शनिवार, 17 अप्रैल 2021, कला-व्यवसाय में कामयाबी के लिए देवी स्कन्दमाता की आराधना करे...

आज का दिनः गुरुवार 15 अप्रैल 2021, भौतिक सुख- वाहन, मकान आदि चाहिए तो देवी चन्द्रघंटा की आराधना करें!

Leave a Reply