कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव

प्रेषित समय :12:21:02 PM / Mon, May 3rd, 2021

टोक्यो. जापान में कोरोना वायरल के लगातार बढ़ते मामलों के चलते टोक्यो ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कोविड-19 की वजह से रविवार की सुबह मियाकोजिमा से गुजरने वाली रिले को रद्द करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, बाकी के चरण कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगे। मशाल रिले की शुरुआत छह हफ्ते पहले हुई थी और इसमें तकरीबन 10 हजार धावकों को भाग लेना है।

मशाल रिले को इस सप्ताह के अंत में दक्षिणी द्वीप ओकिनावा से गुजरना था। मियाकोजिमा के एक शिक्षक ने एसोसिएटेड़ प्रेस से कहा, ''हम नहीं चाहते कि द्वीप से बाहर का कोई यहां आए, यह इंसानों की जिंदगी का सवाल है।' कोविड-19 प्रभावित ओसाका और मात्सुयामा शहर को छोड़कर इसका आयोजन लगभग तय कार्यक्रम के मुताबिक ही हुआ है। टोक्यो में इसके साथ ही छह दिवसीय तैराकी परीक्षण प्रतियोगिता में 46 देशों के 225 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें हालांकि दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। जापान की संवाद समिति क्योदो ने जापानी तैराकी महासंघ के हवाले से बताया कि मिस्र की टीम के कोच को जापान पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य सदस्य जांच में नेगेटिव है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

आईपीएल : राजस्थान की हैदराबाद पर 55 रनों से जीत, बटलर ने 64 बॉल पर 124 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली

आईपीएल 2021: पोलार्ड के शानदार प्रदर्शन से जीता मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2021: पोलार्ड के शानदार प्रदर्शन से जीता मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच आईपीएल में बदला कप्तान, डेविड वार्नर को हटाया, विलियम्सन को सौंपी जिम्मेदारी

आईपीएल 2021: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हराकर किया उलटफेर

आईपीएल : सीएसके ने मुंबई को 219 रन का दिया टारगेट, रायडू ने 27 बॉल पर 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली

Leave a Reply