नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस कहर बारपा रहा है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तस्ते छुपाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं. केंद्र सरकार की नीति- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ. उसी के साथ राहुल गांधी ने ग्राफ भी शेयर किया है.
सवाल उठाने वालों की होती है गिरफ्तारी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि मोदी सिस्टम में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता. कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-पीएम केयर्स के वेंटिलेटर और पीएम में कई समानताएं, दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार: राहुल गांधी
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, जो कहता था गंगा ने बुलाया, उसी ने मां गंगा को रुलाया
जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है, राहुल गांधी का ट्वीट
रेत में सर डालना पॉजिटिविटी नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है: राहुल गांधी
Leave a Reply