ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव, अलपन बंदोपाध्याय को बनाया अपना मुख्य सलाहकार

ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव, अलपन बंदोपाध्याय को बनाया अपना मुख्य सलाहकार

प्रेषित समय :18:03:15 PM / Mon, May 31st, 2021

कोलकाता. केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के तबादले को लेकर घमासान जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव खेला है. उन्होंने अलपन बंदोपाध्याय को अपना मुख्य सलाहकार बनाने का ऐलान किया है. मंगलवार से अलपन बंदोपाध्याय मुख्य सलाहकार के तौर पर काम शुरू करेंगे.

ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा, मैं अलपन बंदोपाध्याय को नबन्ना छोडऩे नहीं दूंगी. चूंकि अलपन बंदोपाध्याय 31 मई को अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, इसलिए वह दिल्ली में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. वह अब मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार हैं. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि अलपन 1 जून यानि की मंगलवार से मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार का कार्यभार संभालेंगे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी में भाई-बहन जैसा रिश्ता, जिसे तोडऩा चाहती है बंगाल भाजपा: अपरूपा

अभिमनोजः मोदी-ममता इंतजार विवाद? बात निकली तो कई बातें आएंगी!

ममता बैनर्जी का बड़ा आरोप: मैंने नहीं, पीएम मोदी ने मुझे कराया था इंतजार

तूफान यास से हुए नुकसान की बैठक में ममता ने पीएम मोदी के साथ उठाया चौंकाने वाला कदम, फोटो बहुत कुछ बयां करती है

नारदा स्टिंग केस मामले में ममता बनर्जी के विधायक और मंत्रियों को शर्तों के साथ मिली जमानत

Leave a Reply