आज का दिनः गुरुवार 3 जून 2021, इसलिए राशिफल एक जैसा प्रभावी नहीं होता है!

आज का दिनः गुरुवार 3 जून 2021, इसलिए राशिफल एक जैसा प्रभावी नहीं होता है!

प्रेषित समय :20:19:50 PM / Wed, Jun 2nd, 2021

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी
* प्रतिदिन के राशिफल को लेकर कई व्यक्ति असमंजस में रहते हैं. कुछ लोग ऊपरी तौर पर विसंगतियां देखने के बाद या तो इससे छुटकारा पा लेते हैं या फिर उलझन में रहते हैं. आइए, देखते हैं कि प्रतिदिन भविष्य कैसे प्रभावी होता है?
* किसी भी दिन का भविष्य ग्रहों के गोचर पर निर्भर है.
* शनि, गुरु, राहु, केतु जैसे ग्रह एक ही राशि में लंबे समय तक भ्रमण करते हैं इसलिए इनके आधार पर वार्षिक प्रभाव का आकलन होता है.
* सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल जैसे ग्रह तकरीबन एक माह के आसपास एक राशि में भ्रमण करते हैं जिससे इनका मासिक प्रभाव देखा जाता है.
* दैनिक भविष्यफल आमतौर पर चन्द्रमा के गोचर के आधार पर होता है क्योंकि चन्द्रमा तकरीबन दो दिन तक एक ही राशि में भ्रमण करते हैं.
* ग्रहों के गोचर के आधार पर सार्वजनिक भविष्य देखा जरूर जाता है, लेकिन इसकी तीव्रता... हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है जो व्यक्ति विशेष की जन्म पत्रिका में उपस्थित कारक/अकारक ग्रहों के प्रभाव, दशा/महादशा, वर्षफल आदि पर निर्भर रहती है, यही वजह है कि... एक ही राशि के व्यक्तियों को राशिफल के सापेक्ष एक ही प्रकृति के अलग-अलग परिणाम प्राप्त होते हैं.
* इसके अलावा, हर व्यक्ति की चंद्र राशि, सूर्य राशि, नाम राशि, लग्नराशि आदि अलग-अलग होती हैं. इनमें से प्रभावी राशि का ही भविष्यफल व्यक्ति विशेष के लिए सही बैठता है.
* चन्द्रमा की गणना से राशिफल तकरीबन दो दिन तक एक जैसा होता है लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है, इसका कारण यह है कि जन्म नक्षत्र के सापेक्ष भी समय प्रभावित होता है. इसलिए अधिक सूक्ष्म भविष्यफल के लिए जन्म नक्षत्र के सापेक्ष तीन चक्रीय नक्षत्र फल पर ध्यान देना चाहिए.
* एक ही राशि के हर व्यक्ति की उस राशि में जन्म के सापेक्ष शून्यारंभ स्थिति अलग-अलग होती है, इसलिए परिणाम का प्रभाव अलग-अलग समय में प्राप्त होता है. समय में संशोधन से सही राशिफल प्राप्त किया जा सकता है!
* सार्वजनिक राशिफल महज भाग्य के प्रभाव को दर्शाता है, परिणाम का प्रतिशत जन्म कुंडली की प्रबलता और श्रेष्ठ कर्म की इच्छाशक्ति पर निर्भर होता है!
* इसलिए, अच्छे समय का सदुपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें. 

- आज का राशिफल -

मेष राशि:- आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे. जोश और उत्साह बना रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं. दिन श्रेष्ठ फलकारक.

वृष राशि:- आज निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा. परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं. नए लोगों से भेंट संभव है. दिन सामान्य से शुभ फलकारक.

मिथुन राशि:- आज सामाजिक सरोकारों में रुचि बनी रहेगी. प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे. कला अभिरुचि को बल मिलेगा. खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. आलस्य से बचें. आवश्यक कार्य जल्द करें.

कर्क राशि:- आज चहुंओर सफलता कारक समय है. इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अपनों का सहयोग रहेगा. दिन उत्तम.

सिंह राशि:- आज  तरक्की के राजमार्ग पर सरपट दौड़ने का समय है. संकल्पों को बल मिलेगा. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. दिन भाग्य वर्धक.

कन्या राशि:- आज बड़बोलेपन और दिखावे से बचते हुए कार्याें जल्द पूरा करने की सोच रखें. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. मनोबल ऊंचा बनाए रखें. दिन सामान्य से शुभ.

तुला राशि:- आज स्वयं को अंडर इस्टीमेट न करें. आर्थिक मामलों में शीघ्रता करें. निजी जीवन में आदर्श और विश्वास को बल मिलेगा. मित्र भरोसेमंद रहेेंगे. दिन शुभ.

वृश्चिक राशि:- आज जीतने की आदत बनाए रखें. कामकाज उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहजता और अनुकूलता से सृजन को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेंगे. दिन उत्तम.

धनु राशि:- आज धर्म मनोरंजन और भ्रमण के साथ कामकाज में भी रुचि रहेगी. पेशेवर बेहतर करेंगे. संपर्काें का लाभ मिलेगा. तेजी बनाए रखें. दिन उत्तम फलकारक.

मकर राशि:- आज सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लंबित मामलों में पुन: जुट जाने का समय है. तैयारी पर ध्यान दें. पूर्व की बातों को भुलाना बेहतर होगा. दिन सामान्य से शुभ.

कुम्भ राशि:- आज  सक्रियता और समझदारी से शुभता को बल मिलेगा. साथी की बातों को ध्यान से सुनें. आवश्यक कार्य जल्द करने की कोशिश करें. दिन शुभ फलकारक.

मीन राशि:- आज जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने का प्रयास करें. व्यर्थ अड़चनें बनी रहने की आशंका है. खर्च अनियंत्रित रह सकता है. मीठा बोलें. दिन सामान्य से शुभ.

* आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ)  वाट्सएप नम्बर 9131366453 

* यहां राशिफल चन्द्र के गोचर पर आधारित है, व्यक्तिगत जन्म के ग्रह और अन्य ग्रहों के गोचर के कारण शुभाशुभ परिणामों में कमी-वृद्धि संभव है, इसलिए अच्छे समय का सद्उपयोग करें और खराब समय में सतर्क रहें.

- गुरुवार का चौघडिय़ा -

दिन का चौघडिय़ा               रात्रि का चौघडिय़ा
पहला- शुभ                               पहला- अमृत
दूसरा- रोग                             दूसरा- चर
तीसरा- उद्वेग                       तीसरा- रोग
चौथा- चर                             चौथा- काल
पांचवां- लाभ                      पांचवां- लाभ
छठा- अमृत                        छठा- उद्वेग
सातवां- काल                         सातवां- शुभ
आठवां- शुभ                         आठवां- अमृत

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है 
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय पंरपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है! 

- पंचांग-
गुरुवार, 3 जून, 2021
शक सम्वत 1943 प्लव
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल1 3:51:57
मास ज्येष्ठ
तिथि नवमी - 26:24:48 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद - 18:35:17 तक
करण तैतिल - 13:45:10 तक, गर - 26:24:48 तक
पक्ष कृष्ण
योग प्रीति - 26:22:12 तक
सूर्योदय 05:23:14
सूर्यास्त 19:15:12
चन्द्र राशि कुम्भ - 12:07:44 तक
चन्द्रोदय 25:52:00
चन्द्रास्त 13:05:59
ऋतु ग्रीष्म
अग्निवास पाताल - 02:22 ए एम, जून 04 तक,पृथ्वी
दिशा शूल दक्षिण
नक्षत्र शूल दक्षिण - 06:35 पी एम तक
चन्द्र वास पश्चिम - 12:07 पी एम तक
उत्तर - 12:07 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास दक्षिण
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पूजा बत्रा ने बिकिनी पहन किया योगा, 44 की उम्र में भी हैं फिट

नरसिंह भगवान की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते

गृहस्थी में पूजा कैसे करें ? बहुत ही सरल एवं सुन्दर विधि ?

मोहिनी एकादशी पर कैसे करें पूजा, जानें विधि एवं महत्व

Leave a Reply