रूस से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान हैं. आखिर, हैरान हो भी क्यों नहीं? क्योंकि, यहां महिला ने महज एक साल में 20 बच्चों को जन्म दिया है. सुनकर चौंक गए ना आप
जानकारी के मुताबिक, 23 साल की इस महिला का नाम क्रिस्टीना ओजटर्क है. क्रिस्टीना ने महज एक साल में 20 बच्चों को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि उसके कुल 21 बच्चे हैं. हैरानी की बात ये है कि वह अपने परिवार को और बढ़ाना चाहती है, और बच्चों की चाहत है। बात ये है कि बच्चे की देखभाल के लिए क्रिस्टीना 16 नैनी रखीं हुई हैं. इसके अलावा वह खुद भी बच्चों की देखभाल करती हैं. क्रिस्टीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि 20 बच्चों की मां के लिए उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया है.
क्रिस्टीना ने बताया कि एक साल पहले तक उनके पास केवल एक ही बच्चा था. लेकिन, पीछले एक साल में उसके 20 बच्चे हुए हैं. क्रिस्टीना के मुताबिक, सरोगेट्स पर उन्होंने तकरीबन एक करोड़ 42 लाख रुपए खर्च किए हैं. उन्होंने बताया कि जब वह अपने करोड़पति गैलीप मिलीं तो एक बड़े परिवार का सपना देखा था. उनके पति पहले से शादीशुदा थे. क्रिस्टीना का सपना है कि उनका परिवार और बड़ा हो और वह एक खुशहाल जिंदगी जिए. उन्होंने यह भी बताया कि मैं अपनी गर्भावस्था की योजना बना रही हूं, लेकिन तुरंत नहीं. क्योंकि अभी मुझे अपने बच्चों के साथ रहने की जरूरत है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-भीख मांगने वाली बुजुर्ग महिला की झोपड़ी से मिले करीब दो लाख 60 हजार रुपये
कोरोना काल में हो रही है शादी तो दूल्हा-दुल्हन इन बातों का रखें ध्यान
फेरे से पहले दुल्हन ने किया बड़ा कांड, दूल्हा को देखते ही मंडप से हुई फुर्र
Leave a Reply