सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को सरकार ने एक बार फिर नोटिस दिया है। यह फाइनल नोटिस है। सरकार ने कहा है कि ट्विटर को नए IT नियमों का पालन करना ही होगा। दरअसल सरकार ने कई बार टिवटर से कहा है कि वह नए IT नियमों का पालन करे। लेकिन ट्विटर लगातार इसमें देरी कर रहा है। सरकार ने कहा है कि तुरंत जरूरी नियमों का पालन किया जाए। इस संबंध में 5 जून को ट्विटर को नोटिस दी गई है।
अमेरिकी पते पर भेजी गई नोटिस
नोटिस में ट्विटर के अमेरिकी पते को शामिल किया गया है और यह जिम बेकर को भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 26 मई 2021 को नियमों और अन्य शर्तों के मामले में नोटिस भेजी गई थी। फिर से 28 मई को और फिर 2 जून को नोटिस भेजी गई। IT मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर की ओर से कोई स्पष्टीकरण मंत्रालय को नहीं मिला है।
मुख्य शिकायत अधिकारी की जानकारी नहीं दी गई
नोटिस के मुताबिक न ही ट्विटर की ओर से नए नियमों का पालन किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि ट्विटर की ओर से मुख्य शिकायत अधिकारी की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही नोडल कांटैक्ट अधिकारी की भी जानकारी नहीं दी गई है। भारत में इसके लिए जो नियम तय तय किए गए हैं, उसका पालन करना चाहिए। नोटिस के अनुसार, ट्विटर ने जिस कानूनी फर्म को भारत में बताया गया है वह भी नियम के मुताबिक नहीं है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-ट्विटर को केंद्र सरकार की अंतिम चेतावनी, आईटी नियम माने या फिर परिणाम भुगतने के लिये रहे तैयार
ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का अकाउंट किया अनवेरिफाइड, हटाया ब्लू टिक
ट्विटर ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को फिर किया वेरिफाई
नाइजीरिया सरकार ने देश में ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिये किया सस्पेंड
राहुल गांधी ने ट्विटर से अपने करीबियों को किया अनफॉलो, चर्चा तेज
Leave a Reply