टोरंटो. कनाडा में पैदल जा रहे मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को एक व्यक्ति ने अपने वाहन से टक्कर मार दी. घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कनाडा की पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया. आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया, घटना रविवार शाम में हुई.
ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि मृतकों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है. वहीं नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है. इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर चार लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध नाथानील वेल्टमैन (20) ओंटारियो में लंदन का रहने वाला है और वह पीड़ितों को नहीं जानता था. पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पास के एक मॉल के पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा कि हमारा मानना है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम हैं. किसी भी समुदाय को नफरत की भावना से निशाना बनाया जाये तो समुदाय विशेषकर मुस्लिमों में डर और घबराहट पैदा हो सकती है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौत
एमपी के टीकमगढ़ में प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, हादसे में दो की मौत, कई घायल
यूपी के चित्रकूट में हुये भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, पाँच गंभीर रूप से घायल
कोरोना संक्रमण से तीन सगे भाईयों की मौत, हादसे से सदमें में है परिवार
पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे मौत, सदमे में हैं फैंस, सेलेब्स भी दे रहे श्रद्धांजलि
Leave a Reply