मुंबई में आज मॉनसून की दस्तक, बिहार में 12 जून तक बारिश, जानें मौसम का हाल

मुंबई में आज मॉनसून की दस्तक, बिहार में 12 जून तक बारिश, जानें मौसम का हाल

प्रेषित समय :07:57:34 AM / Wed, Jun 9th, 2021

मुंबई. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को मुंबई पहुंच सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक शुभांगी भुते ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने के संकेत हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा,‘वर्तमान अनुकूल स्थितियों के कारण आज मुंबई के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

ठाणे में लोगों के झील और झरनों पर जमा होने पर रोक        

महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने क्षेत्र में मानसून की शुरुआत के मद्देनजर झरनों, झीलों और बांधों के पास लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने क्षेत्र में जलाशयों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आदेश में जिले के कुछ खतरनाक स्थानों की सूची दी गई है और लोगों से कहा गया है कि वे मानसून के दौरान इन स्थानों पर न जाएं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: बंबई हाईकोर्ट ने अमरावती से सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाणपत्र रद्द किया

महाराष्ट्र के पुणे में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 13 महिलाओं समेत 15 कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बोले- अजीत पवार के साथ सरकार बनाना मेरी भूल थी, समर्थकों के बीच छवि हुई खराब

महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, अनेक इलाकों में शुरू हुआ बारिश का दौर

महाराष्ट्र में सोमवार से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया, 5 लेवल में बांटे गए जिले

पाँच चरणों में होगी महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया, ठाकरे सरकार ने की घोषणा

Leave a Reply