शुक्रवार 21 मार्च , 2025

जबलपुर में गुटखा न देने पर युवक की नृशंस हत्या..!

जबलपुर में गुटखा न देने पर युवक की नृशंस हत्या..!

प्रेषित समय :21:03:17 PM / Thu, Jun 10th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित ग्राम भीटा रोड गोराबाजार में आज शाम 6 बजे के लगभग गुटखा न देने पर तीन बदमाशों ने दुर्गा बैगा नामक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. खून से लथपथ दुर्गा को राह चलते लोगों ने देखा तो हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. वहीं घटना को लेकर  क्षेत्र में सनसनी व्याप्त रही.

                        इस संबंध में गोराबाजार थानाप्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि सिद्धनगर निवासी दुर्गा बैगा उम्र 20 वर्ष आज शाम 5 बजे के लगभग घर से निकला, जब वह जैतपुरा मार्ग से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान तीन युवक आए, जिन्होने दुर्गा से तम्बाखू का गुटखा मांगा. दुर्गा द्वारा मना करने पर बदमाशों ने दुर्गा पर चाकुओं से दनादन क ई वार किए, जिससे दुर्गा के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. खून से लथपथ दुर्गा बैगा सड़क किनारे ही पड़ा रहा, इस बीच अपने मवेशी लेकर लौट रहे चरवाहों ने दुर्गा को देखा तो स्तब्ध रह गए, जिन्होने अन्य लोगों को सहित पुलिस को खबर दी, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी लगी कि दुर्गा बैगा से किन्ही तीन लड़कों ने गुटखा मांगा था, इस बात को लेकर विवाद हुआ है, पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. इधर घटना के बाद परिजन, रिश्तेदारों सहित अन्य लोग भी पहुंच गए थे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में शादी के एक माह बाद ही दुल्हन के सारे जेवर चोरी..!

जबलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के दखल से खुला 85 लाख रुपए की शराब का मामला, देखे वीडियो

WCR के जबलपुर मंडल के ट्रैकमैनों की समस्यायें जस की तस, समाधान नहीं होने से उपज रहा आक्रोश

Leave a Reply