घोड़ी तक नहीं चढ़ पा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

घोड़ी तक नहीं चढ़ पा रहा था दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

प्रेषित समय :08:36:49 AM / Sat, Jun 26th, 2021

शाहजहांपुर जिले के शहर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह था, लेकिन शराब के नशे में चूर दूल्हा बारात चढ़ने के वक्त घोड़ी पर बैठते वक्त कई बार गिरा, शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।

खुटार निवासी लड़की अपने परिवार वालों के साथ बस से गुरुवार को विवाह के लिए शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। शाम को सुभाषनगर से दूल्हा भी बैंड-बाजा बारात के साथ मैरिज लान पहुंचा। यहां द्वाराचार के लिए बारात चढ़ने को थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठना था, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह घोड़ी पर बैठ नहीं पा रहा था, कई बार गिरा भी। तब यह बात दुल्हन तक पहुंची। दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते हुए देख कर दुल्हन का पारा हाई हो गया।

दुल्हन ने कहा, जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन इतनी शराब पिए है कि उसे होश नहीं है तो वह उसकी जिंदगी की खराब कर देगा। लड़की ने कह दिया कि वह इस शराबी से शादी नहीं करेगी। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के ऐलान के बाद हड़कंप मचा गया, लेकिन किसी तरह से दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को शांत करा लिया। 

दुल्हन ने अपने परिजनों को साफ कह दिया कि वह शराबी से शादी नहीं कर सकती। लड़की के फैसले पर उसके परिजनों ने भी सहमति देकर पुलिस बुला ली। विवाह की आगे की रस्में रोक दी गईं।

शुक्रवार सुबह उस्मानबाग पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की बात पुलिस ने सुनी। फिर यह तय हुआ कि एक-दूसरे को दिया गया सामान दोनों पक्ष वापस कर दें। दूल्हा अपने घर जाए और दुल्हन अपने घर जाए। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शादी के मंडप में अचानक गंजे हो गए दूल्हा-दुल्हन

छत्तीसगढ़: शादी में आईं 2 नाबालिगों को दुल्हन के भाई ने पिलाई शराब और रिश्तेदारों संग किया गैंगरेप

बिहार: बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को छोड़कर दुल्हन ने देवर से कर ली शादी

दूल्हा गुटखा खा रहा था, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

जबलपुर में शादी के एक माह बाद ही दुल्हन के सारे जेवर चोरी..!

यूपी: शराब में धुत दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, चबा रहा था गुटखा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Leave a Reply