पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती). हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे के निजी आवास में कुछ अज्ञात लोगों के समूह ने हमला कर उनकी हत्या कर दी. देश के अंतरिम प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.
अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं. जोसेफ ने इस घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है. मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-सीएम नीतीश कुमार का ऐलान: बिहार खेल विश्वविद्यालय में बेटियों को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
चंपत राय ने रखा भूमि सौदे का पूरा लेखा-जोखा, कहा- दुष्प्रचार में विश्वास न करें भक्त
Leave a Reply