टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने खिलाडिय़ों का पहला जत्था जापान पहुंचा

टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने खिलाडिय़ों का पहला जत्था जापान पहुंचा

प्रेषित समय :11:52:35 AM / Sun, Jul 18th, 2021

नई दिल्ली. जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के कहर के बीच 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. ओलंपिक खेलो में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ है. जो आज टोक्यो पहुंच गया है.

इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाडय़िों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. अनुराग ठाकुर ने खिलाडिय़ों को जीत के लिए शुभकामना भी दी.

खिलाडय़िों के पहले जत्थे को विदाई देने के लिए ठाकुर के साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, साइ के महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे. दिल्ली से रवाना हुए भारतीय दल में कुल 88 सदस्य हैं, जिसमें 54 खिलाडिय़ों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

शनिवार को रवाना हुए दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य शामिल हैं. इस दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाडिय़ों की संख्या सबसे ज्यादा हैं. हॉकी टीमों का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारी दोनों तरफ खड़े होकर ताली बजा रहे थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

टोक्यो ओलंपिक : रॉजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे 15 एथलीटों के साथ की पीएम मोदी ने चर्चा, बोले- जापान में जमकर खेलना

दिल्ली सरकार का ऐलान, टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे तीन करोड़

टोक्यो में लगाई गई इमरजेंसी, मैदान पर बिना दर्शकों के होगा ओलंपिक खेलों का आयोजन

होशंगाबाद के विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम में खेलेंगे

Leave a Reply