अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे वायुसेना के विमान, राजनाथ सिंह ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ का करेंगे उद्घाटन

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे वायुसेना के विमान, राजनाथ सिंह ‘इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड’ का करेंगे उद्घाटन

प्रेषित समय :10:48:30 AM / Thu, Sep 9th, 2021

नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी राजस्थान के बाड़मेर के गंधव-बाखासर खंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-925 पर बने 'इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) का बृहस्पतिवार को उद्घाटन करेंगे. भारतीय वायुसेना के एक विमान में दोनो मंत्री बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कृत्रिम आपातकालीन लैंडिग करेंगे. एनएच-925 भारत का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है जिसका इस्तेमाल वायुसेना के विमानों को आपात स्थिति में उतारने के लिए किया जाएगा.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भारतीय वायु सेना के लिए आपातकालीन स्थिति में विमान उतारने के वास्ते एनएच-925ए के सट्टा-गंधव खंड के तीन किलोमीटर के हिस्से पर इस आपातकालीन पट्टी का निर्माण किया है. अक्टूबर 2017 में, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू एवं परिवहन विमानों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मॉक लैंडिंग की थी ताकि यह दिखाया जा सके कि ऐसे राजमार्गों का उपयोग वायुसेना के विमानों द्वारा आपात स्थिति में उतरने के लिए किया जा सकता है.

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, जोकि एक राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है, उत्तर प्रदेश सरकार के तहत आता है. यह पट्टी भारतमाला परियोजना के तहत गगरिया-बखासर और सट्टा-गंधव खंड के नव विकसित 'टू-लेन पेव्ड शोल्डर का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई 196.97 किलोमीटर है और इसकी लागत 765.52 करोड़ रुपये है. 'पेव्ड शोल्डर उस भाग को कहा जाता है, जो राजमार्ग के उस हिस्से के पास हो जहां से वाहन नियमित रूप से गुजरते हैं .

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की वीआईपी पार्किंग में मिले 11 जिंदा कारतूस, पुलिस कर रही है जांच

रूढ़ियों और बेड़ियों को तोड़ने वाली बहन सत्यवती, दिल्ली की पहली महिला सत्याग्रही

काबुल से दिल्ली पहुंचे 78 शरणार्थियों में से 16 लोग कोरोना संक्रमित

काबुल से दिल्ली पहुंचे सिख और हिंदू शरणार्थी, हरदीप पुरी ने सिर पर गुरुग्रंथ साहिब रखकर पहुंचा गुरुद्वारा

तेजस्वी यादव समेत 11 नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Leave a Reply