इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के राज में अब स्कूलों में भी महिला टीचर्स को टाइट कपड़े न पहनने के आदेश दिए गए हैं. वहीं, पुरुष टीचर्स को जींस और टी-शर्ट पहनने से मना किया गया है.
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने सोमवार को स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है. पाकिस्तान के संघीय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों से जींस और टाइट कपड़े न पहनने को कहा है.
पत्र में प्राचार्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि स्टाफ का हर सदस्य सलीके के कपड़े पहनकर आए और अपनी शारीरिक बनावट को अच्छी तरह से पेश करे. इसके अलावा स्वच्छता को लेकर अच्छे उपायों का पालने करने को कहा है. नियमित बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने, नाखून काटने, नहाने और दुर्गन्ध या इत्र के उपयोग जैसे अच्छे उपायों का वर्णन करना भी इनमें शामिल है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, नंबर 1 पर बनाई जगह
पाकिस्तान के इस मंत्री ने कैंची नहीं चली तो दांतों से रिबन काटकर किया उद्घाटन
अफगान शरणार्थियों से डरा पाकिस्तान, बॉर्डर सील होने से मची भगदड़ में कई मरे
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, शोएब मलिक और सरफराज अहमद को नहीं मिली जगह
पाकिस्तान में जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण मंदिरों में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं से हुई मारपीट
Leave a Reply