नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी ने चेतावनी जारी की है. दिशा निर्देश जारी करते हुए कंपनी की ओर से बताया गया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक कोरोना का टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें या बर्खास्त कर दिया जाएगा या अवैतनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा. कनाडा की एयरलाइन कंपनी वेस्टजेट और यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि जो कर्मचारी अभी तक टीकाकरण नहीं करवा पाए हैं उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है.
एयरलाइंस कंपनी वेस्टजेट ने अपने सभी कर्मचारियों को 24 सितंबर तक कोरोना टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा यह भी कहा है कि 30 अक्टूबर तक सभी कर्मचारी टीके की सभी डोज लगवा लें.
वनेक्स कॉर्प के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी की ओर से कहा गया है कि सभी कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी है. कंपनी ने एक बयान में कहा, कंपनी के कर्मचारी होने के नाते आपको पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना जरूरी है. इसके लिए कंपनी की ओर से किसी भी कर्मचारी को कोई अन्य विकल्प नहीं दिया जाएगा.
दूसरी ओर यूनाइटेड एयरलाइन्स ने अपने कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की समय सीमा 27 सितंबर निर्धारित की है. इस बार कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी कर्मचारी को धार्मिक आधार पर टीकाकरण से छूट नहीं दिया जाएगा. वहीं चिकित्सा कारणों वाले कर्मचारियों को पांच हफ्ते एक्स्ट्रा समय मिला है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-वैक्सीनेशन में मुंबई अव्वल, मुंबई एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला जिला बना
देश में वैक्सीन टीकाकरण का आंकड़ा 65 करोड़ के पार, मंगलवार को रिकॉर्ड 1.09 करोड़ लोगों को लगा टीका
एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीन देने का टूटा रिकॉर्ड, 88 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
मुंबई लोकल ट्रेन आम नागरिकों के लिए फिर से हुई शुरू, पूर्ण टीकाकरण कराने वाले यात्री ही करेंगे सफर
Leave a Reply