नई दिल्ली. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 9 सितंबर को घरेलू मार्केट में दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहा. हालांकि कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं. आज सेंसेक्स 54.81 अंकों की बढ़त के साथ 58,305.07 और निफ्टी 15.75 अंकों की तेजी के साथ 17,369.25 पर बंद हुआ है.
सेंसेक्स पर आज बैंकिंग शेयरों में मिलाजुला रुख रहा जबकि निफ्टी के बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी को छोड़ अन्य सभी सेक्टर्स के इंडेक्स में बढ़त रही. सबसे अधिक 2.97 फीसदी की तेजी आज निफ्टी मीडिया में रही जबकि निफ्टी रियल्टी में आज सबसे अधिक 0.74 फीसदी की गिरावट रही. सेंसेक्स पर आज 18 व निफ्टी पर 30 स्टॉक्स मजबूत हुए हैं. एयरटेल के भाव आज 2.5 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं.
बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी भारती एयरटेल के शेयरों में रही और इसके बाद सबसे अधिक नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील में खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज ऑटो में रही. आज कारोबार बंद होने पर निफ्टी पर ओएनजीसी, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ और टाइटन सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-सेंसेक्स पहली बार 58400 अंकों के पार, निफ्टी में शानदार तेजी
शेयर मार्केट: पहली बार सेंसेक्स 58100 और निफ्टी 17300 के पार बंद, ऑटो और मेटल शेयर में तेजी
रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स 58 हजार के पार, निफ्टी 17300 के करीब
नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 514 अंकों का उछाल, निफ्टी भी 17234 पर बंद
सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग, पहुंचा नए शिखर पर, निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
शेयर बाजार में तेजी: 57 हजार के पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी आया उछाल
Leave a Reply